
उमरिया, आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं अपनी कार्यशैली के चलते बेटियां चहुंओर सम्मानित हो रही हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर नगर के ऐतिहासिक अमर शहीद स्टेडियम में गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न शासकीय विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में नौरोजाबाद तहसील में पदस्थ पटवारी श्रीमती प्रीति मिश्रा को फॉर्मर रजिस्ट्री में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उल्लेखनीय कार्य हेतु सम्मानित किया गया। उनकी लगन,कार्यकुशलता एवं दायित्वों के प्रति निष्ठा ने विभागीय कार्यों की गुणवत्ता में अभूतपूर्व सुधार लाया है। इस गरिमामयी कार्यक्रम में बांधवगढ़ विधायक शिव नारायण सिंह,कलेक्टर धर्णेन्द्र कुमार जैन,पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू,भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल,जिला पंचायत सीईओ अभय सिंह,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम,संयुक्त कलेक्टर रीता डेहरिया,डिप्टी कलेक्टर मिनाक्षी इंगले,एसडीएम पाली अंबिकेश प्रताप सिंह,एसडीएम बांधवगढ़ कमलेश नीरज,जिला पंचायत अध्यक्ष अनुजा पटेल,क्षेत्र संचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अनुपम सहाय,प्रभारी जनपद पंचायत करकेली सीईओ हरनीत कौर कलसी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। क्षेत्रीयजनों,प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पटवारी श्रीमती मिश्रा के कार्यों की प्रशंसा की तथा उन्हें भविष्य में भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ सेवा देने की शुभकामनाएँ दीं।
















Leave a Reply