VINDHYA TALKS

BAATE VINDHYA SE

राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्य मीडिया संयोजक बने संजीव सिंह

कांग्रेस ने संजीव सिंह को दी बड़ी जिम्मेदारी

एआइसीसी मीडिया विभाग के मुख्य संयोजक संजीव सिंह को वोटर अधिकार यात्रा के लिए गठित छह सदस्यीय राष्ट्रीय टीम का मुख्य संयोजक बनाया गया है।

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा जनसंपर्क कार्यक्रम

सासाराम में रविवार से शुरू हो रही राहुल गांधी की यह यात्रा बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस नेतृत्व की अब तक का सबसे बड़ा सीधा जनसंपर्क कार्यक्रम है।

वोटर अधिकार यात्रा में बेशक राहुल गांधी बिहार में पुनरीक्षण के बहाने वोट लिस्ट में की जा रही कथित हेराफेरी में चुनाव आयोग तथा भाजपा की मिलीभगत को लेकर निशाना साधेंगे।

कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने टीम में इनको लिया

कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने इसके मद्देनजर ही वोटर अधिकार यात्रा के लिए संजीव सिंह को मुख्य मीडिया संयोजक बनाया है। जबकि सुप्रिया भारद्वाज, अरुण कुमार त्रिपाठी, ऋतु चौधरी, प्रकाश मीणा और डॉ. टीना करमवीर को बतौर संयोजक टीम का हिस्सा बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *