Site icon VINDHYA TALKS

मऊगंज जिले में मुख्यमंत्री जी का भ्रमण प्रस्तावित तैयारी बैठक आज

मऊगंज 21 अगस्त 2025. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मऊगंज जिले का 7 सितंबर का भ्रमण प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री जी के भ्रमण की तैयारियों के संबंध में कलेक्ट्रेट के सभागार में 22 अगस्त को सुबह 11.30 बजे बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में विधायक भी उपस्थित रहेंगे। कलेक्टर संजय कुमार जैन ने सभी कार्यालय प्रमुखों को विभाग अन्तर्गत भूमिपूजन, लोकार्पण एवं निर्माणाधीन कार्यों व विभागीय योजनाओं की अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थिति के निर्देश दिये हैं

Exit mobile version