Site icon VINDHYA TALKS

कलेक्टर मऊगंज ने 30 आवेदन पत्रों में की जन सुनवाईजनसुनवाई के आवेदनों का सात दिवस में निराकरण करें – कलेक्टर

मऊगंज 19 अगस्त 2025. मऊगंज कलेक्ट्रेट सभागार में आमजनता के आवेदन पत्रों के निराकरण के लिए साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जन सुनवाई में कलेक्टर संजय कुमार जैन ने आमजनता के 30 आवेदन पत्रों में सुनवाई की। कलेक्टर ने जनसुनवाई में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनसुनवाई शासन की उच्च प्राथमिकता की योजना है। जनसुनवाई में मिले आवेदन पत्रों का सात दिन की समय सीमा में निराकरण करके प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। आवेदक को भी आवेदन पत्र में की गई कार्यवाही से अवगत कराएं। जनसुनवाई में बिजली की आपूर्ति तथा बिलों में सुधार, जमीन पर अतिक्रमण, खाद्यान्न वितरण, मजदूरी भुगतान तथा अन्य आवेदनों पर सुनवाई की गई।

   जनसुनवाई में भीमसेन मिश्रा निवासी ग्राम गोदरी ने गांव में बंदरों के आतंक से मुक्ति के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने वनमण्डलाधिकारी को प्रकरण के निराकरण के निर्देश दिए। फूलचंद सोंधिया निवासी ग्राम सरवरा ने संबल योजना के तहत अनुग्रह राशि के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने जिला श्रम पदाधिकारी तथा जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को आवेदन पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। हेमलता सिंह निवासी फरहदा ने शिक्षा विभाग में नियुक्ति के संबंध में आवेदन दिया। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को आवेदन में कार्यवाही के निर्देश दिए। सुदामा साकेत निवासी पटेहरा ने मकान निर्माण के लिए भूमि आवंटन का आवेदन दिया। कलेक्टर ने एसडीएम हनुमना को प्रकरण का परीक्षण कर कार्यवाही के निर्देश दिए। द्वारिका प्रसाद मिश्रा निवासी ग्राम कचनार में बिजली बिल में सुधार के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री विद्युत मण्डल को आवेदन के निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर राजेश मेहता, संयुक्त कलेक्टर एपी द्विवेदी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Exit mobile version