VINDHYA TALKS

BAATE VINDHYA SE

मऊगंज जिले को मिले 9 नए डायल-112 वाहन, पुलिस व्यवस्था होगी और मजबूत

जिले की आपातकालीन सेवाओं को मजबूती देने के लिए पुलिस विभाग को 9 नए डायल-112 वाहन मिले हैं। यह वाहन जिले के विभिन्न थानों में बांटे गए हैं, जिससे आपात स्थितियों में त्वरित कार्रवाई संभव हो सके।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना शाहपुर को दो बोलोरो वाहन, थाना हनुमना को दो बोलोरो वाहन, थाना नईगढ़ी को एक बोलोरो वाहन, थाना लौर को दो बोलोरो वाहन, जबकि मऊगंज थाना को दो स्कॉर्पियो वाहन उपलब्ध कराए गए हैं।

सभी वाहन पुलिस अधीक्षक कार्यालय मऊगंज में पहुंच चुके हैं। इन वाहनों के मिलने से पुलिस की गश्त, अपराध नियंत्रण और आपातकालीन सहायता कार्यों में गति आएगी। खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों और दूरस्थ इलाकों में अब पुलिस समय पर पहुंच सकेगी।

जिले में लगातार बढ़ रही जनसंख्या और बढ़ते यातायात व अपराध को देखते हुए इन वाहनों का मिलना पुलिस बल के लिए एक बड़ी राहत मानी जा रही है। नए वाहनों की तैनाती से पुलिसिंग और अधिक प्रभावी होगी और आम जनता को त्वरित सहायता मिल सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *