VINDHYA TALKS

BAATE VINDHYA SE

घर में सो रही महिला को एक साथ दो सांपों ने काटा, परिजनों ने एक को पकड़ा, दूसरा गायब

रीवा। सर्पदंश का बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बीती रात घर के भीतर सो रही महिला को एक साथ दो सांपों ने मिलकर शरीर के कई हिस्सों में काटा। घटना के दौरान एक सांप ने महिला को इस कदर जकड़ा कि वह चीख पड़ी, जिसे सुनते ही पहुंचे परिजनों ने किसी कदर महिला को सांप की गिरफ्त से मुक्त कराया और एक जिंदा सांप को पकड़कर वही कैद कर दिया, जबकि दूसरा सांप देखते ही देखते गायब हो गया।

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया-:
फिलहाल सर्पदंश का शिकार हुई महिला को गंभीर हालत में उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, सर्पदंश का यह हैरान कर देने वाला मामला रीवा जिला मुख्यालय स्थित गुढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सिलचट का है, जहां 23 वर्षीय पुष्पा केवट नाम की महिला जहरीले सांपों के दंश का शिकार हुई है।

अचानक सुनाई पड़ी चीख, नजारा देख हैरान-:
घटना के संबंध में परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि आज तड़के लगभग 3 बजे जब महिला घर के भीतर गहरी नींद में सो रही थी तभी उसकी अचानक से उसकी चीख सुनाई पड़ी। महिला की चीख पुकार सुन जब परिजन उसके कमरे में दाखिल हुए तो वहां का नजारा देख हैरान रह गए। परिजनों ने देखा कि एक सांप ने महिला को जकड़ रखा है, जबकि दूसरा सांप वहां से भागता नजर आया।

महिला के शरीर पर सर्पदंश के कई निशान-:
मौजूद लोगों ने किसी तरह से रोटी बनाने वाले चिमटे की मदद से सांप को पकड़कर महिला को मुक्त कराया और मौके पर जिंदा पकड़े गए एक सांप को कैद कर घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा। बताया गया कि महिला के शरीर पर सर्पदंश के कई निशान है। आशंका जताई जा रही है कि महिला को एक साथ दो सांपों ने मिलकर काटा है। फिलहाल महिला की हालत बेहद ही गंभीर बताई जा रही है जिसका उपचार फिलहाल जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *