रीवा 20 अगस्त 2025. जनजातीय विकास परिवर्तन के लिये व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आदि कर्मयोगी अभियान के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने शुभारंभ किया।
म.प्र. पर्यटन निगम के विन्ध्या रिट्रीट होटल में आयोजित आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कलेक्टर ने कहा कि आदिवासी ग्रामीण समुदाय को भूमिका निर्वहन एवं विकास के लिये प्रोत्साहित कर सशक्त बनाने में सहभागी बनें। कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण के माध्यम से प्रशिक्षकों को विकासखण्ड एवं ग्राम स्तर पर योजनाओं को क्रियान्वयन के संबंध में प्रशिक्षित करें ताकि गांव के लोग यह सोचे कि उन्हें उनके गांव के विकास, युवाओं एवं बच्चों के गुणात्मक सुधार में प्राथमिकता तय कर सकें। उन्होंने अपेक्षा की कि संबंधित विभागीय प्रशिक्षकों से दिये जाने वाले प्रशिक्षण को तन्मयता एवं एकाग्रता से ग्रहण करें ताकि निचले स्तर तक बात को पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि आदि कार्य योगी योजनान्तर्गत जनजातीय गांव के प्लान, वहां की आवश्यकता एवं प्राथमिकता के अनुरूप निर्धारण के उद्देश्य से संचालित कर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनजातीय ग्रामों के विकास में योगदान देने के लिये कर्मयोगी किसी भी स्वरूप में अपनी सहभागिता निभा सकते हैं
आदिवासी ग्रामीण समुदाय को भूमिका निर्वहन एवं विकास के लियेप्रोत्साहित कर सशक्त बनाने में सहभागी बनें – कलेक्टर

