मैहर।अमरपाटन के भदवा गांव का बेटा शैलेश मिश्रा अपने जज्बे और मेहनत से डीएसपी बनकर लौटे है। रीवा से माइनिंग इंजीनियरिंग करने के बाद उन्होंने 2019 से राज्य सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की। पांच बार असफल होने के बावजूद हार नहीं मानी और आखिरकार छठे प्रयास में 28 साल की उम्र में सफलता हासिल की। गांव लौटने पर जिला पंचायत सदस्य वन सभापति हरिशकांत त्रिपाठी जनपद सदस्य अमरपाटन निर्माण समिति अध्यक्ष रमेश पांडे प्रदेश मीडिया प्रभारी जय बजरंग सेना प्रसन्न कुमार मिश्र राकेश मिश्रा विजय कुमार मिश्रा विकास मिश्रा तरेश मिश्रा छत्रपति तिवारी एवं ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। बैंड-बाजे की धुन पर महिलाएं नाच उठीं और लोगों ने फूल बरसाकर खुशी जताई। साधारण ग्रामीण परिवेश से निकलकर यह बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले शैलेश मिश्रा पिता रामधनी मिश्रा आज पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बन गए हैं।
मैहर। डीएसपी बनकर गांव लौटा बेटा, बैंड-बाजे की धुन पर झूम उठा भदवा गांव









