VINDHYA TALKS

BAATE VINDHYA SE

भारतीय कांग्रेस पार्टी की लिस्ट जारी ग्रामीण अध्यक्ष यथावत शहर अध्यक्ष में फेरबदल

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी रीवा ग्रामीण का पुनः अध्यक्ष बनाये जाने पर इंजी. राजेन्द्र शर्मा ने अखिल भारतीढय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, श्रीमती सोनिया गांधी जी, श्री राहुल गांधी जी, श्रीमती प्रियंका गांधी जी, राष्ट्रीय महासचिव एवं संगठन प्रभारी के.सी. वेणुगोपाल, राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्यप्रदेश प्रभारी श्री हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी, एवं राज्यसभा सदस्य व पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह, श्री कमलनाथ जी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह राहुल, सी डब्लू सी सदस्य एवं पूर्व मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल, तथा सभी शीर्ष नेतृत्व के प्रति जिन्होने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से मुझे जिम्मेदारी सौंपने मे अपनी सहभागिता जताई है, उन सबके प्रति हृदय से आभार जताया हैं। इंजी. श्री शर्मा ने कहा है कि शीर्ष नेतृत्व ने मुझे जो यह बड़ी जिम्मेदारी पुनः दी है उसका मैं पूरी जिम्मेदारी से निर्वाहन कर संगठन को मजबूत करूंगा तथा हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी के मंशानुसार संगठन सृजन अभियान को जिला, ब्लॉक, मण्डलम, सेक्टर, एवं ग्राम पंचायत स्तर तक निर्मित कर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का भगीरथ प्रयास करूंगा। श्री शर्मा ने पुनः शीर्ष नेतृत्व के प्रति कोटिशः-कोटिशः आभार जताया हैं।
पुनः नवनियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण रीवा के अध्यक्ष इंजी. राजेन्द्र शर्मा एवं नवनियुक्त शहर अध्यक्ष अशोक पटेल झब्बू आज दिनांक 17.08.2025 को सुबह 11ः00 बजे उर्रहट स्थित कांग्रेस कार्यालय में सभी कांग्रेस जनों से मिलकर उनके प्रति आभार प्रदर्शित करंेगें वहीं सभी कांग्रेस जन नवनियुक्त अध्यक्षद्वय का स्वागत करेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विज्ञप्ति मे सभी कांग्रेस जनों को कांग्रेस कार्यालय में आज सुबह 11ः00 बजे पहुचने की अपील की हैं।
जिला कांग्रेस कमेटी रीवा ग्रामीण का इंजी. राजेन्द्र शर्मा को पुनः अध्यक्ष बनाए जाने एवं श्री अशोक पटेल झब्बू पार्षद वार्ड 15 को शहर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने पर निवर्तमान अध्यक्ष लखनलाल खण्डेलवाल, राज्यसभा सदस्य श्री राजमणि पटेल, विधायक सेमरिया अभय मिश्रा, महापौर अजय मिश्रा बाबा, विमलेन्द्र तिवारी, पूर्व विधायक एवं प्रदेश महामंत्री विद्यावती पटेल, प्रदेश महामंत्री कविता पाण्डेय, प्रदेश महासचिव गुरूमीत सिंह मंगू, प्रदेश सचिव एवं पूर्व विधायक श्रीमती शीला त्यागी, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी नीलम मिश्रा, पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी, राजेन्द्र मिश्रा, रामगरीब बनवासी, विनोद शर्मा, बृजभूषण शुक्ला, चंद्रमणि शुक्ला, गोविन्द शुक्ला, गोविन्ददास तिवारी, विधानसभा प्रत्याशी रमाशंकर सिंह पटेल, डॉ अरूणा तिवारी, बबिता साकेत, कपिध्वज सिंह, जिला संगठन मंत्री रवि तिवारी, शहर संगठन मंत्री सज्जन पटेल, गिरीश सिंह, कुंवर सिंह, सत्यनारायण तिवारी, वसीम राजा, अनिल मिश्रा, मानवेन्द्र सिंह नीरज, ब्लॉक अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तिवारी, रामकीर्ति शर्मा, अखिलेश द्विवेदी काकू, शिवेन्द्र प्रताप सिंह बघेल, नरेन्द्र अग्निहोत्री, पदम्दीप शुक्ला, महेन्द्र उपाध्याय, संतोष सोहगौरा, जितेन्द्र सिंह, चेतनाथ पटेल, बलराम गौतम, प्रकाश नारायण चतुर्वेदी, विवेकानंद तिवारी, शीलाध्वज सिंह, अरूण सिंह, धनेन्द्र द्विवेदी, लक्ष्मण कुशवाहा, गिरीजेश पाण्डेंय, चक्रधर सिंह, राजेन्द्र सिंह रिमारी, मंजूलता तिवारी, मुस्तहाक खान, नजमा बेगम, रवि तिवारी, धनेन्द्र सिंह, अकरम अंसारी, साबिर अंसारी, सहफूज खान, सूफिया बेगम, आरती बक्सरिया, मनीष नामदेव, रामप्रकाश तिवारी डैडू, अमित चौबे, सीमा सिंह, तारा त्रिपाठी, अनिल तिवारी, आनंद कुशवाहा, पंकज उपाध्याय, अनूप सिंह चंदेल, तनवीर अहमद खान, सुरेश वर्मा, पंकजदास शास्त्री, सहित जिले भर के कांग्रेस जनों ने प्रसन्नता जाहिर की है तथा अध्यक्षद्वय को बधाई देने वाले कांग्रेस जनों का ताता लगा रहा सभी कांग्रेस जनों ने आशा व्यक्त की है कि नवनियुक्त अध्यक्षद्वय राहुल गांधी जी की मंशानुसार संगठन सृजन अभियान को ग्राम पंचायत स्तर तक ले जाकर मजबूती प्रदान करेंगें तथा जिले मे संगठन का नया ढांचा खड़ा किया जाएगा।
भूपेंद्र सिंह
9589659253

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *