रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक बीते 22 सितंबर को चोरहटा थाना के दो आरक्षक ने थाना क्षेत्र अंतर्गत उमरी से दो आरोपियों को लगभग 3 से अधिक अवैध पिस्टल के साथ पकड़ा था। ये उम्मीद लगाई जा रही थी की थाना प्रभारी के द्वारा मामले का खुलासा किया जाएगा। लेकिन 2 दिन से अधिक बीत जाने के बाद भी अभी तक थाना प्रभारी के द्वारा किसी भी प्रकार की कोई जानकारी मीडिया में नही दी गई। पूरे क्षेत्र में इस विषय को लेकर चर्चा का मिजाज गर्म है की आखिर पकड़े गए आरोपी गए कहा, उनसे बरामद अवैध पिस्टल आखिर गई कहा। थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल……?
जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक ने पहली बैठक में ही थाना प्रभारियों को अनुशासन में रहने की दी थी हिदायत।
रीवा जिले के चोरहटा थाने से बड़ी खबर














