न्यू मूवमेंट फार ओल्ड पेंशन संघ के संभागीय अध्यक्ष डाक्टर बबलू प्रजापति ने बताया कि दिनांक 25-8-2025 को न्यू मूवमेंट फार ओल्ड पेंशन संघ के प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह तिवारी की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में शिक्षकों की समस्यायों को लेकर आयुक्त रीवा को ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन सौंपने में तीन सौ से ऊपर पीड़ित शिक्षक मौजूद रहें, रीवा संभाग में में सबसे बड़ी समस्या ई अटेंडेंस की है स्कूलों में नेटवर्क नहीं विभाग कहता है कि ई अटेंडेंस लगाएं तब वेतन भुगतान होगा, जबकी सरकार को ई अटेंडेंस की जगह बायोमेट्रिक मशीन लगानी चाहिए, लेकिन ज्ञापन सौंपने के उपरांत जेडी रीवा ने कहा कि कि ई अटेंडेंस नहीं लगाने वाले शिक्षकों का कोई वेतन नहीं काटने का निर्देश अभी तक जारी हुआ है, शिक्षकों की समस्यायों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष श्री सतेन्द्र सिंह तिवारी ने अपर कमिश्नर रीवा को रीवा संभाग के शिक्षकों की समस्यायों को अवगत कराया, जैसे रीवा संभाग में अभी तक शिक्षकों की क्रमोन्नति एरियर का भुगतान नहीं किया गया जिसने संकुल प्राचार्य बाबू एवं बीईओ को प्रसन्न किया उन्हें एरियर्स मिला, संभाग में बीएलओ एवं अन्य सरकारी कार्यो में लगे शिक्षक अवकाश दिनों में भी कार्य कर रहे हैं, लेकिन किसी के सर्विस बुक में ई एल दर्ज नहीं किया गया, संभाग रीवा के सभी जिलों में कार्यरत शिक्षकों का पात्र होने के बाबजूद भी प्रथम क्रमोन्नति, व्दितीय क्रमोन्नति आदेश हेतु भटक रहे हैं, नवीन भर्ती शिक्षक जिनके तीन वर्ष पूर्ण हो चुके उनके आदेश जारी हो, लंबित अनुकम्पा नियुक्ति सहित मांग को लेकर संभाग रीवा के शिक्षक बहुत परेशान हैं, समस्याओं के निराकरण की जगह ई अटेंडेंस का दबाव बनाकर शिक्षकों का शोषण किया जा रहा है, प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह तिवारी ने माननीय कमिश्नर महोदय से मांग किया कि संभागीय संभागीय शिक्षा विभाग के जेडी जिला शिक्षा अधिकारी, समस्त बीईओ एवं समस्त संकुल प्राचार्य साथ में समस्त जानकारी सहित मीटिंग आयोजित कर लंबित जानकारी लेकर समस्या का निराकरण करने का कष्ट करें ज्ञापन सौंपने में संघ समस्त जिलों के जिला अध्यक्ष, संभागीय पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी, प्रदेश पदाधिकारी, सहित पांच सौ शिक्षक मौजूद रहें।
ई अटेंडेंस नहीं लगाने पर भी वेतन काटने का कोई निर्देश नहीं















