VINDHYA TALKS

BAATE VINDHYA SE

थाना रायपुर कर्चुलियान पुलिस द्वारा भारी मात्रा में अवैध नशीली कफ सिरप की तस्करी करने वाले दो आरोपी एवं वाहन पकड़े गये

दिनाँक-19.08.25 को थाना रायपुर कर्चुलियान पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर थाना क्षेत्रांतर्गत NH30 रोड महसुआ ओवर ब्रिज पर NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही कर सफेद रंग की होण्डा अमेज कार क्रमाँक UP65DY1382 में अवैध नशीली कफ सिरप का परिवहन कर रहे आरोपी 01- दीपक पाण्डेय पिता श्री रामलाल पाण्डेय उम्र 28 वर्ष नि. प्रेमनगर सतना थाना कोतवाली सतना जिला सतना एवं 02-अमित तिवारी पिता वासुदेव तिवारी उम्र 27 वर्ष नि. सिमरी बैस थाना देवेन्द्रनगर जिला पन्ना (म.प्र.) के संयुक्त अधिपत्य से 15 कार्टून में कुल 1800 शीशी अवैध नशीली कफ सिरप कीमती 3,51,000 रूपये तथा परिवहन में प्रयुक्त सफेद रंग की होण्डा अमेज कार क्रमाँक UP65DY1382 कीमती 10,00,000 रूपये की जप्त किया गया है तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है ।

गिरफ्तार आरोपी – 01- दीपक पाण्डेय पिता श्री रामलाल पाण्डेय उम्र 28 वर्ष नि. प्रेमनगर सतना थाना कोतवाली सतना जिला सतना (म.प्र.)                 02-अमित तिवारी पिता वासुदेव तिवारी उम्र 27 वर्ष नि. सिमरी बैस थाना देवेन्द्रनगर जिला पन्ना (म.प्र.)