Site icon VINDHYA TALKS

सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध नशीली कफ सिरप एवं नशीला कैप्सूल एंव टेबलेट की बिक्री करते दो महिला एवं एक पुरुष को किया गया गिरफ्तार

दिनांक 20.08.25. को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कबाड़ी मोहल्ला वार्ड क्र 19 मे रोड किनारे शटर बाले घर मे दो महिला एवं एक पुरुष अवैध रूप से नशीला कफ शीरफ एवं नशीली गोलियो को सीढ़ी से ऊपर बाले कमरे से निकाल- निकाल कर ग्राहको को बिक्री कर रहे है । सूचना पर वरिष्ठ अधिकारीगणो के निर्देशन मे थाना कोतवाली पुलिस, द्वारा रेड कार्यवाही की गई मुखबिर के बताये स्थान रोड के किनारे शटर वाले घर के पास पहुचा जहा दो महिला एवं एक पुरुष पुलिस को देखते ही घर के अन्दर घुसने का प्रयास किये जिन्हे हमराही महिला पुलिस बल एवं पुरुष बल के पकड़ा जाकर पुलिस अभिरक्षा मे लिया जाकर तीनो सन्देहियो का नाम पता पूछा गया तो सन्देही लड़का अपना नाम -1 संसार लोनिया पिता चौथे लोनिया उम्र 22 वर्ष निवासी जय स्तम्भ कबाड़ी मोहल्ला थाना कोतवाली रीवा का तथा 2-हल्के गुलाबी रंग की साड़ी पहने सन्देही महिला अपना नाम बिट्टो लोनिया पति गेदन लोनिया उम्र 30 वर्ष निवासी कबाड़ी मोहल्ला जय स्तम्भ चौक थाना कोतवाली रीवा की होना बताई तथा 3-सन्देही महिला अपना नाम अंजू  सोधिया पिता मनोज सोधिया उम्र 18 वर्ष निवासी धोविया टंकी वार्ड क्र 21 हाल मुकाम कबाड़ी मोहल्ला थाना सिटी कोतवाली रीवा की होना बतायी जिनको अभिरिक्षा मे लिया गया तीनो संदोहियो की निशादेही मे महिला के घर के कमरो की पुलिस द्वारा सर्चिंग की गई जो संदेहियो के घर से प्रतिबंधित नषीली कफसिरप एवं प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल/टेबलेट  को जप्त किया गया तीनो आरोपियो को गिरफ्तार कर थाना सिटी कोतवाली मे आपराध क्रमांक 461/2025 धारा 8,21,22 एनडीपीएस 5/13 ड्रग कन्ट्रोल एक्ट  का कायम कर विवचना मे लिया गया।

जप्ती मसरुकाः- 1. ONEREX COUGH SYRUP 100  ML की कुल 39 शीशिया कीमती 7605/- रुपये

2.गुलाबी रंग की नशीली गोलिया ANXILESS-0.50 के  कुल 60 पत्ते प्रत्येक पत्ते मे 10 गोली कुल 600 गोरी कीमती 1577/- रुपये

गिर. आरोपी:- 1. संसार लोनिया पिता चौथे लोनिया उम्र 22 वर्ष निवासी जय स्तम्भ कबाड़ी मोहल्ला थाना कोतवाली रीवा       

2. बिट्टो लोनिया पति गेदन लोनिया उम्र 30 वर्ष निवासी कबाड़ी मोहल्ला जय स्तम्भ चौक थाना कोतवाली रीवा

3. अंजू  सोधिया पिता मनोज सोधिया उम्र 18 वर्ष निवासी धोविया टंकी  वार्ड क्र 21 हाल मुकाम कबाड़ी मोहल्ला थाना सिटी कोतवाली रीवा

Exit mobile version