Site icon VINDHYA TALKS

सतना की रामपुर बाघेलान थाना पुलिस ने घर मे घुसकर बलात्कर करने वाले फरार ईनामी आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

घर मे घुसकर बलात्कर करने वाले फरार ईनामी आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

घर मे घुसकर बलात्कर करने वाले फरार ईनामी आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रामपुर। फरिय़ादिया ने दिनांक 27/06/25 को रिपोर्ट लेख कराया कि दिनांक 13/05/25 को रात करीबन 12.30 बजे अन्नू तिवारी उर्फ अभिषेक मेरे घर का दरवाजा खट खटाने लगा तो मै पूछी की कौन हो मेरे पति घर मे नही है। मै दरवाजा नही खोलूंगी तब अन्नू तिवारी बोला की दरवाजा नही खोलोगी तो मै दरवाजा तोडकर अंदर घुस जाउंगा तथा अन्नू तिवारी द्वारा मेरे घर का दरवाजा तोडकर अंदर घुस आया और बुरी नियत से मुझे छूने लगा तो मै मना की तब अन्नू तिवारी मेरे साथ जबरजस्ती गलत काम (बलात्कार) किया तो मै हल्ला गोहार करने लगी तो अन्नू तिवारी बोला कि किसी से मत बताना नही तो जान से मार दूंगा । फरियादिया कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है । जिसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियो को दी गई जिस पर पुलिस अधीक्षक सतना श्री आशुतोष गुप्ता ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतना श्री प्रेमलाल कुर्वे एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या.) श्री मनोज दीक्षित के मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना प्रभारी थाना रामपुर बाघेलान निरीक्षक श्री संदीप चतुर्वेदी द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर पता तलास किया गया ।

आरोपी सकुनत से फरार हो गया आरोपी की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पु.अ. महोदय द्वारा 10,000 रूपये का ईनाम उदघोषित किया गया । दौरान पता तलास आरोपी को आज दिनांक 09.09.25 को हनुमानगंज रामपुर बाघेलान से गिरफ्तार किया जाकर पेश न्यायालय किया गया जो माननीय न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त होने पर आरोपी को केन्द्रीय जेल सतना मे दाखिल कराया गया ।
आरोपी का नाम अभिषेक उर्फ अन्नू तिवारी पिता कृष्णपाल तिवारी उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम मनकहरी थाना रामपुर बाघेलान जिला सतना (म.प्र.) बताया गया है

उक्त कार्यवाही में निरी. संदीप चतुर्वेदी थाना प्रभारी थाना रामपुर बाघेलान,उप निरी. लालता प्रसाद वर्मा,प्रआर दिलीप सिंह, प्रआर सीताशरण द्विवेदी,प्रआर प्रदीप पाण्डेय, आर गणेश चौरसिया की सराहनीय भूमिका रही।

Exit mobile version