Site icon VINDHYA TALKS

संजयगांधी बना प्रदेश का पहला ई – आफिस अस्पताल

संजयगांधी बना प्रदेश का पहला ई - आफिस अस्पताल

संजयगांधी बना प्रदेश का पहला ई - आफिस अस्पताल

रीवा। प्रदेश में कार्यालयीन व्यवस्था को सुदृढ करने के उद्देश्य से संजय गांधी अस्पताल में। ई – आफिस डिजिटल प्लेटफॉर्म एनआईसी द्वारा विकसित किया गया है। बता दें की राज्य शासन द्वारा प्रदेश के समस्त कार्यालयों में ई-आफिस परियोजना लागू करने के निर्देश दिए गए थे। इस क्रम में संजयगांधी अस्पताल के अधीक्षक सह संयुक्त संचालक द्वारा जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर ई – ऑफिस लागू करने हेतु आवश्यक कार्यवाही विगत माह से की गई थी। संजयगांधी अस्पताल प्रदेश के चिकित्सालयों में पहला अस्पताल है। जिसने यह प्रक्रिया शीघ्रता के साथ पूर्ण कराकर स्वयं का चिकित्सालयों की श्रेणी में पहला स्थान प्राप्त किया है।

ई-आफिस क्या है?
ई-ऑफिस भारत सरकार की एक डिजिटल प्रणाली है। जिसे सरकारी दफ्तरों में कामकाज को कागज़ रहित तेज़ और पारदर्शी बनाने के लिए विकसित किया गया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र ने बनाया है और यह डिजिटल इंडिया प्रोग्राम का हिस्सा है।

e-Office की मुख्य बातें:
फाइल मैनेजमेंट सिस्टम – कागज़ की फाइलों की जगह डिजिटल फाइलें बनाई और चलाई जाती हैं।

नोटिंग और ड्राफ्टिंग –
अधिकारी सीधे कंप्यूटर पर नोट और आदेश लिख सकते हैं।

यह है फायदे:
कामकाज तेज़ और सरल होता है।
फाइलें खोने का डर नहीं रहता।
कहीं से भी (ऑनलाइन) काम किया जा सकता है। निर्णय लेने में पारदर्शिता आती है।

Exit mobile version