रीवा शहर में स्थित स्वागत भवन में लोक निर्माण विभाग में विभाग द्वारा बरसात बाद सड़कों की मरम्मत करने के नाम पर दस निविदा आन लाइन खोली गई है ठेकेदारो ने 60प्रतिशत तक घटे हुए दर पर निविदा डाली थी और विभाग ने स्वीकृत कर दिया है। अब इतनी कम राशि में ठेकेदार परफार्मेंस गारंटी राशि जमा करने के बाद कितने रूपए का काम करेंगे जिससे ठेकेदारों का अधिकारियों को कमीशन देने के बाद उनका पूरा धन वापस हो जायेगा अब चौंकाने वाली बात यहां यह है की जिस मार्ग के पैंच वर्क की विभाग के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण करने के बाद उसका इस्टीमेट निर्धारित करते हुए ठेका एवं कार्य निर्धारित किया होगा उसे इतनी कम राशि में कैसे कराया जायेगा या विभाग के अधिकारियों द्वारा ठेकेदार से संबंध स्थापित करते हुए बिल पास करते हुए निविदा के नाम पर बंदरबांट करने की छिपी योजना में शामिल हैं।
लोक निर्माण विभाग सरकार के साथ धोखाधड़ी करते हुए अधिक दर का इस्टीमेट निर्धारित किया जाता है कि अगर पचास प्रतिशत से नीचे भी निविदा खुलेंगी तो ठेकेदार एवं अधिकारी का कोई नुक्सान नहीं होगा चूंकि कमीशन की राशि प्रतिशत निर्धारित है उसे जमा करने के बाद ही बिल बनेगा एवं भुगतान के लिए कार्यपालन यंत्री नितिन पटेल के सामने आयेगा। ठेकेदार खुले आम स्पष्ट शब्दों में कहते हैं कुछ लोग सीधे बात करते हुए अपने भुगतान करा रहे हैं वह सब निर्धारित है।
भोपाल में एल ओं सी लाने के लिए भी चढ़ावा चढ़ाया जाता है पुनः खोली गई निविदाएं कितने कम दर पर किसे कौन सा काम मिला है प्रकाशित किया जा रहा है किसी तकनीकी अंक या दर पर होने वाली त्रुटि की जवाबदारी नहीं है।
क्र, निविदा क्रमांक, कार्य का नाम एवं डिवीजन, निविदाकार फर्म, निविदा दर S.O.R.
(१) निविदा क्रमांक 2025लोक निर्माण विभाग उप संभाग 1 R B 446971- कार्य का नाम – छत रिपेयरिंग एवं मरम्मत कार्य ठाकुर रणमतसिंह कालेज रीवा, पर्व एसोसिएट S OR 45,59%घटे दर पर
(२) 2025लोक निर्माण विभाग 446973 उप संभाग एक, कार्य – पुताई पेंट मरम्मत कार्य आयुर्वेद अस्पताल रीवा, निविदा कर अरव इन्फ्रास्ट्रक्चर S OR, 45, 59%B,, घटे दर पर।
(३) निविदा क्रमांक 446972-उप संभाग एक, पैंच रिपेयरिंग वर्क मऊगंज उप संभाग मऊगंज अनमोल टेंडर्स एंड सप्लायर दर S OR 60.00%B
(4) PWD rb no, 446971,,-1- पैंच रिपेयरिंग वर्क मऊगंज/ मऊगंज उप संभाग, अनमोल टेंडर्स एंड सप्लायर 60,00%B S OR कम दर पर, मिला।
(5) 2025 P PWD rb 446970, 1 पैंच रिपेयरिंग वर्क लालगांव उप संभाग मंनगवा,, ठेकेदार रामजी इंटरप्राइजेज S O R 53.10।
(6) 2025pwd rb 446969 1 पैंच रिपेयरिंग वर्क देवतालाब उप संभाग मंनगवा, कृष्णा इंटरप्राइजेज S O R कम दर 60.00%
(7) 2025 p w d rb 446968, पैंच रिपेयरिंग उप संभाग मंनगवा कृष्णा इंटरप्राइजेज S O R,,% 55-00।
(8) 2025 p w d rb 446966, 1, पैंच रिपेयरिंग वर्क नईगढी,, उप संभाग मंनगवा निविदाकार दुर्गेश कुमार तिवारी S O R 52% घंटे दर पर।
(9) 2025 P W D RB 446965 1, पैंच रिपेयरिंग वर्क रायपुर कर्चुलियान उप संभाग मंनगवा कृष्णा इंटरप्राइजेज 55-% कम दर पर मिला।
(10) 2025 P PWD rb 446964, 1, पैंच रिपेयरिंग वर्क उप संभाग मंनगवा निविदा कार अपठनीय, S OR 54,00%कम दर पर मिल।
रीवा जिला एवं उसके अंश भाग पिछलग्गू जिला मऊगंज में जिस तरह निविदा स्वीकृति कर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का विकास एवं जन सुविधा के नाम पर जनता एवं सरकार के साथ आंकड़ों की बाजीगरी करते हुए अपने चहेते ठेकेदारों को उपकृत करने का छुपा मकसद है उसके लिए जिला प्रशासन कलेक्टरों को एक उच्च स्तरीय तकनीकी निर्माण समिति का गठन कर इन होने वाले कार्यों का अलग-अलग मुल्यांकन कराना चाहिए या फिर भोपाल से तकनीकी टीम की मांग कर इतनी कम दर पर कैसे और कौन, कौन निर्माण कार्य पूरा हो गया उसकी जांच की तैयारी रहना चाहिए शासकीय धन के अपव्यय को रोकने की जरूरत है।

