श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला रीवा श्री विवेक सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय रीवा श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग मनगवां श्रीमती प्रतिभा शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनगवां निरीक्षक गजेन्द्र सिंह धाकड व हमराह पुलिस स्टाफ की मदद से दिनांक 24.08.2025 को 01 नफर आरोपी को मय अवैध नशीली कफ सीरप के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। गिरफ्तार आरोपी जो थाना मनगवां के अन्य 03 मोटर साईकिल चोरी के अपराधो में अप.क्र. 59/2025 धारा 303(2) BNS. , अप.क्र. 328/2025 धारा 303(2) BNS., एवं अप.क्र. 400/2025 धारा 303(2) BNS. में वांछित था। जो पूछताछ दौरान अपने अन्य साथियों का नाम चौरी में बताया गया। जिसमें से 01 नफर आरोपी पुलिस टीम गठित कर काफी प्रयास के बाद मय चोरी गई मो.सा. एवं अन्य एक बिना नम्बरी मो.सा. के साथ गिरफ्तार किया। बाद आवश्यक कार्यवाही कर गिरफ्तार शुदा आरोपी 02 नफर को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जो माननीय न्यायालय द्वारा आरोपीगणो को न्यायिक अभिरक्षा में केन्द्रीय जेल रीवा भेजा गया। प्रकरण के अन्य फरार आरोपियों की पता तलाश लगातार जारी है।
जप्ती मसरुकाः–
01 -मो.सा. क्र. एम.एच. 12 क्यू.यू. 9190 कीमती 40000 रुपये
02 -मो.सा. डीलक्स क्र. एम.पी. 17 एन.ए. 6139 कीमती 40000 रु.
03 – मो.सा. क्र.एम. पी. 17 जेड.एन. 3365 कीमती 50000 रुपये,
04 -विना नम्बरी मो.सा. कीमती 80000/- रूपये कुल कीमती 210000 रुपये















