VINDHYA TALKS

BAATE VINDHYA SE

भाजपा विधायक ने स्वतंत्रता दिवस पर फहराया ‘उल्टा तिरंगा

कटनी जिले की विजयराघवगढ़ सीट से विधायक संजय पाठक का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह उल्टा तिरंगा फहराते नजर आ रहे हैं।

कटनी। मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और कटनी जिले की विजयराघवगढ़ सीट से भाजपा विधायक संजय पाठक ने स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित समारोह में उल्टा फहरा झंडा फहरा दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ध्वजारोहण के दौरान तिरंगे की केसरिया पट्टी नीचे की ओर थी।

हालांकि, कार्यक्रम के दौरान एसडीएम सहित कई अधिकारी मौजूद थे। मगर इस गलती पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। इस घटना पर लोगों ने नाराजगी व्यक्त की है। यह पूरी घटना विजयराघवगढ़ किले की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *