Site icon VINDHYA TALKS

थाना सेमरिया पुलिस व्दारा नकली पुलिस बनकर शादी का झाँसा देकर बलात्कार (दुष्कर्म) करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार

– दिनांक 13.08.2025 को फरियादिया पीडिता व्दारा अनुराग सेन निवासी देहरादून उत्तराखंड के व्दारा उसके साथ शादी का झाँसा देकर जबरजस्ती बलात्कार करना एवं विरोध करने पर फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने संबंधी रिपोर्ट थाना सेमरिया में लेख कराई पीडिता की रिपोर्ट पर थाना सेमरिया जिला रीवा में दुष्कर्म सहित आईटी एक्ट की धाराओ के अन्तर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया दौरान विवेचना आरोपी की पतारशी की गई तो सूचना प्राप्त हुई कि फरार आरोपी कथित अनुराग सेन नामक व्यक्ति का ग्राम कुम्हरा मे होने की सूचना प्राप्त हुई जिस पर से टीम भेजकर संदेही को पकड़ा जाकर थाना लाया गया जिससे हिकमत अमली से पूछताछ की गई जिसने बताया कि दौरान अपनी पहचान छुपाने के लिये आधारकार्ड अनुराग सेन के नाम से एडिट कर पीड़िता को भेजा तथा स्वयं को पुलिस का कर्मचारी बताकर शादी का झांसा देकर पीडिता के साथ कई बार बलात्कार करना बताया जिसके कब्जे से फर्जी आधार कार्ड, नकली पुलिस की आईडी कार्ड, नकली पिस्टलनुमा लाइटर, लोहे का चाकू तथा अन्य वस्तुये जप्त की गई एवं आरोपी अनुराग सेन उर्फ अर्जुन कुमार पिता रामफेर उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम बीरपुर रोड़ मनकापुर जिला गोंड़ा उत्तरप्रदेश हाल 11 मोहिनी रोड़ उत्तराखण्ड जिला देहरादून उत्तराखण्ड को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी के गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनो को दी गई बाद आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया जाकर गया है।

Exit mobile version