
दिनांक 19.08.2025 को फरियादिया पीडिता व्दारा प्रशांत शर्मा निवासी ग्राम बींडा के व्दारा उसके साथ जबरजस्ती बलात्कार करना एवं विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने संबंधी रिपोर्ट थाना सेमरिया में लेख कराई पीडिता की रिपोर्ट पर थाना सेमरिया जिला रीवा में दुष्कर्म सहित मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की धाराओ के अन्तर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया दौरान विवेचना आरोपी की पतारशी की गई तो आरोपी घर गाँव से भागने हेतु ग्राम बींडा में बस का इंतजार करने की जानकारी मिलने पर वरिष्ट अधिकारियो के निर्देशन में पुलिस टीम भेजकर आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर थाना सेमरिया लाया गया एवं आरोपी से घटना के संबंध में पूंछतांछ करने पर आरोपी प्रशांत शर्मा व्दारा जुर्म करना स्वीकार किया जिसे गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी के गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनो को दी गई बाद आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया जाकर गया है एवं आरोपी के पूर्व से थाना सेमरिया 03 अपराध पंजीबद्ध हैं।
गिरफ्तार आरोपीः-प्रशांत शर्मा उर्फ बड़गईयाँ पिता श्री मोतीलाल शर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम तिलखन थाना बैकुण्ठपुर जिला रीवा हाल निवास ग्राम बींडा पंचायत भवन के पीछे थाना सेमरिया जिला रीवा (म.प्र.)
कार्यवाही में सहयोगः निरी. विकास कपीस, उनि. परमात्माशरण त्रिपाठी, प्र.आर. प्रमोद अग्निहोत्री, प्र.आर. पुष्पराज तिवारी, आर. प्रबल त्रिपाठी, आर. विकास मिश्रा, आर. अतुल पाण्डेय, आर. पंचमलाल प्रजापति, म.आर. मेघा पटेल















