रीवा। श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय रीवा जोन रीवा श्री गौरव राजपूत, श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय श्री हेमंत चौहान, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रीवा थी शैलेन्द्र सिंह चौहान रीवा के निर्देशन में, अति. पुलिस अधीक्षक महोदय देहात जिला रीवा एवं एसडीओपी महोदय सिरमौर जिला रीवा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सेमरिया निरीक्षक विकास कपीस के नेतृत्व में हमराह स्टाफ द्वारा घर में घुसकर चोरी करने वाले दो अपचारी बालको से चोरी गया मशरूका बरामद किया गया।
दिनांक 05.09.2025 को फरियादी द्वारा थाना सेमरिया उपस्थित आकर रिपोर्ट लेख कराया कि बीती रात्रि चोर द्वारा घर में घुसकर सोने का टप्स और नगदी 95,000 रुपये चोरी कर ले जाने कि रिपोर्ट पर थाना सेमरिया जिला रीवा में गृहभेदन की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान फरियादी से पूछताछ की गई जिसने गाँव के दो अपचारी बालको के द्वारा चोरी करने की शंका जाहिर किये जो संदेही अपचारी बालको की पता तलाश की गई तो दस्तयाब हुये जिनसे घटना के संबंध में पूछताछ की गई तो जुर्म करना स्वीकार किये एवं अपचारी बालको के घर में क्रमशः कुल 27,900 रुपये तथा दूसरे अपचारी बालक के घर से कुल 37,900 रुपये पेश करने पर इस प्रकार कुल रकम 65,800 रुपये गवाहानो के समक्ष पृथक पृथक जप्त किया गया एवं अपचारी बालको द्वारा चोरी की गयी शेष रकम खर्च कर देना बताये
जप्त मशरूकाः-
27,900 रुपये + 37,900 रुपये कुल 65,800 रुपये
कार्यवाही में सहयोगः
निरी. विकास कपीस थाना प्रभारी सेमरिया, उनि. रामयश रावत, प्र.आर. प्रमोद अग्निहोत्री, आर. अजय त्रिपाठी, आर. शैलेन्द्र सूर्यवंशी, आर. जीतेन्द्र बागरी, आर. जोगेन्द्र गौतम!
















