VINDHYA TALKS

BAATE VINDHYA SE

जन्माष्टमी पर बड़ा निर्णय,जेल में बंद 14 हजार बंदियों को मिलेगी 60 दिन की सजा में छूट

घर मे घुसकर बलात्कर करने वाले फरार ईनामी आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा निर्णय निर्णय लिया हैं। इसमें प्रदेश की जेलों में बंद दंडित कैदियों को राहत दी हैं। इसकी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को सोशल मीडिया पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर इस वर्ष भी प्रदेश की जेलों के दंडित बंदियों को सजा में करीब 60 दिन की छूट हेतु जेल विभाग को निर्देश दिए हैं। आतंकवादी गतिविधि, लैंगिक अपराध, हत्या के गंभीर आरोपी इसमें शामिल नहीं हैं। इससे 21 हजार बंदियों में से लगभग 14 हजार लाभान्वित होंगे।